गोरखपुर, मई 9 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के अनन्तपुर स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर खड़ी बाइक शनिवार सुबह चोरी हो गई। खिरीडांड़ निवासी जीतू पासवान ने बताया कि सुबह वह अपनी टीवीएस बाइक देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी कर साथियों को बुलाने गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- दावत खाने गए युवक की बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...