गोरखपुर, मार्च 23 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में हुई ऋषभ यादव की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे जल्द खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर कहला स्थित देशी शराब की दुकान के पीछे से जूता बरामद किया गया है। परिजनों ने पुष्टि की कि यह ऋषभ का जूता है। पुलिस ने जूते को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, ऋषभ नशे का आदी था। इसी आधार पर पुलिस अब उसके करीबी दोस्तों की भूमिका खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की रात वह किन लोगों के साथ था। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से करीब 250 मीटर दूर गुमटी चलाने वाली एक महिला और उसकी बेटियों से भी लंबी पूछताछ की है।मामले को तकनीकी आधार पर सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.