गोरखपुर, मई 11 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अनन्तपुर चौराहे स्थित देशी शराब की दुकान के पास से चोरी की बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पंचायत खिरीडांड़ निवासी जीतू पासवान टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। 8 मई को वह अपनी बाइक अनंतपुर देसी शराब की दुकान के सामने स्थित सड़क के पास खड़ी कर अपने कर्मचारियों को बुलाने गए थे। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू की थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पंचायत मझौरा निवासी अंगद चौहान को उसके घर से चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अस्पताल के आगे खड़ी बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.