शराब की दुकान का विरोध करने वाली महिलाओं ने कार्रवाई के डर से दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- निघासन। आबादी में खोली गई देशी शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं के प्रदर्शन तथा मांग पर दुकान का स्थान तो नहीं बदला गया, लेकिन विरोध करने वाली महिलाओं को खुद अपने खिलाफ कार्रवाई का भय सताने लगा है। पुलिस कार्रवाई से बचने तथा शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर करीब 40 महिलाओं ने रविवार को ब्लाक सभागार में मौजूद प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री अजीत सिंह पाल से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर के पास खुली देशी शराब दुकान हटाने तथा आबकारी विभाग द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर पर कार्रवाई न करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- फाइल पाच ज्ञापन पर कबूतरी देवी, रूपवती, प्रेमवती, माधुरी, पूनम देवी, नीलम, लाजवंती, सावित्री देवी, आयशा बानो, सोमा, मायादेवी और दुर्गा आदि महिलाओं के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.