शराब की दुकान का विरोध करने पर महिला को धमकी
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर गांव में एक महिला द्वारा पड़ोस में चल रही देसी शराब की दुकान का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। विरोध करने पर महिला को न केवल धमकियों का सामना करना पड़ा बल्कि कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी भी की गई जिससे लोगों में गुस्सा है। गांव निवासी गुलशन खातून पत्नी रुस्तम अली ने आरोप लगाया है कि उक्त शराब की दुकान पर दिन रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि नशे में धुत लोग आए दिन गाली गलौज और हंगामा करते हैं जिससे उनके परिवार सहित आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- मंदिर के पास शराब की दुकान खुलने का किया विरोध पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार से शिकायत की तो उसने कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.