गोरखपुर, मार्च 29 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के फुटहवाइनार स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर के सहारा स्टेट निवासी अखिलेश कुमार की फुटहवाइनार में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान है। शनिवार की सुबह पड़ोस के युवक ने फोन कर दुकान का ताला व शटर टूटा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शटर खुलवाने पर दुकान से करीब 1.55 लाख रुपये नकद, अंग्रेजी शराब व बियर की नौ पेटियां गायब मिलीं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और टीवी को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। दो अन्य दुकानों पर भी चोरी की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी की घटना में सुराग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.