प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। आबकारी विभाग की ओर से शनिवार सुबह सभी शराब की दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी को निर्देश दिया गया है कि वो अपनी की दुकान के बाहर किसी को शराब न पीने दें। अगर कोई जबर्दस्ती करे तो इसकी शिकायत थाने में दें। दरअसल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सुबह ही आबकारी विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि इसके लिए अब शाम को अभियान भी चलाया जाएगा। प्रतिदिन आठ टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी। यह भी पढ़ें- दुकान के बाहर छलकाएं जाम, तो निरस्त करें लाइसेंस साथ में पुलिस टीम को भी लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...