भदोही, मार्च 2 -- भदोही, संवाददाता। रंगों के पर्व होली को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में रविवार रात को दर्जनों दुकानों पर जवान धमके। जहां पर शराब बिक्री और स्टॉक तथा बाहर से दारू बेचने आदि की जांच किया गया। बता दें कि होली पर्व पर जहरीली शराब की बिक्री के खिलाफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अभियान चलाने का निर्देश दिया है। तभी से।शराब की दुकानों, प्रमुख मार्गों, ईट भट्ठा आदि स्थानों पर आबकारी और पुलिस की टीम जांच कर रही है। इतना ही नहीं, अभी तक सुस्त नजर आ रहे थानों के जवानों में भी सक्रियता देखी जा रही है। शराब के साथ लोगों को पकड़ने का दावा प्रतिदिन किया जा रहा है। रविवार ई रात पुलिस ने अभियान में कई स्थानों और जांच की, लेकिन कुछ मिला नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...