शराब की दुकानों के दूसरे चरण की ई लॉटरी आठ अप्रैल को
प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शराब की दुकानों के लिए दूसरे चरण की लॉटरी अब बुधवार को होगी। शाम तीन बजे संगम सभागार में लॉटरी के लिए लोगों को बुलाया गया है। इस चरण में शराब की देसी शराब की 34, अंग्रेजी की दो और सात मॉडल शॉप के लिए आवेदन मांगे गए हैं।जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि लॉटरी के बाद दुकानों का आवंटन होगा। हालांकि मॉडल शॉप के लिए लिए कोई आवेदन नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जो दुकानें लॉटरी में नहीं आएंगी, उनके लिए 15-15 दिन के लिए उठान कराया जाएगा। 14वें दिन फिर से 15 दिन की राशि जमा करनी होगी जिसके बाद वो शराब की दुकानें चला सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.