शराब की तस्करी में आरोपी दबोचा
फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके किराये के कमरे से 623 पव्वे और 48 अध्धा देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ओल्ड फरीदाबाद के बस्सा पाड़ा निवासी रितिक के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अपने कमरे में अवैध शराब रखकर बेचता है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कमरे पर छापा मारा। वहां से मस्ताना, आईकॉनिक और रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित किसी साथी से शराब लाकर बेचता था। यह भी पढ़ें- शराब की तस्करी में आरोपी दबोचा पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- 155 पाऊच कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.