सुपौल, मार्च 21 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव में पुलिस की प्रताड़ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद से ही इलाके में इसकी चर्चा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इधर, वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि वीडियो में 112 की पुलिस ने शराब के आरोप में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित युवक का नाम ललन कुमार राम बताया जा रहा है। पुलिस के द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो तीन दिन पहले का है, जहां शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामी को पकड़कर बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के घर की तलाशी कर रही थी। जब इस बारे में घरवालों ने पूछा तो गृहस्वामी युवक का मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पीड़ितों ने उच्चाधिकारी ...