फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- जसराना में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी अधिकारी ने जसराना क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी एवं बीयर की सरकारी दुकानों पर अभियान चलाकर निरीक्षण के दौरान शराब की गुणवत्ता चेक की। कर्मचारियों को दुकान के आसपास किसी भी कीमत पर शराब का सेवन नहीं करने देने का निर्देश दिया। दुकानों के पास मौजूद कैंटीनों की भी तलाशी ली गई। आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग से जुडे पुलिसकर्मी जसराना के साथ एका, निजामपुर, मिलावली आदि जगह पहुंचे। जहां उन्होंने शराब की दुकानों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.