गया, अप्रैल 8 -- छकरबंधा थाना क्षेत्र में शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि महुलनिया गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महुलनिया गांव निवासी स्वर्गीय केसर यादव के घर से 17 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। मौके से उनके पुत्र सत्येंद्र यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.