रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ने मोहनपुरा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान गोपाल नामक युवक को 53 देशी शराब के पाउच के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब बेच रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...