शराब का सेवन करने पर मुख्य आरक्षी निलंबित
अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नीरज जादौन ने एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। थाना गांधीपार्क में तैनात मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था। कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने की शिकायत पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया। साथ ही मुख्य आरक्षी के विरुद्ध विभागीय जांच बिठाई गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें। यह भी पढ़ें- ड्यूटी छोड़कर माल घूमने गए पांच सिपाही सस्पेंड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.