छपरा, अप्रैल 25 -- जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज मंगोलापुर गांव का संतोष नट बताया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके घर से एक साल पहले शराब बरामद किया गया था जिसमें वह फरार चल रहा था। आमने सामने बाइक की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन घायल मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास एनएच 227ए राम जानकी पथ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छपरा रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बखरौल गांव निवासी मुन्ना मांझी 40 वर्ष एवं उनकी पत्नी गीता देवी ...