गया, अप्रैल 9 -- बांकेबाजार थाना कांड संख्या 41/26 शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बांकेबाजार थाने के गुलियाडीह गांव के कुलदीप प्रसाद के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पूर्व में गुलियाडीह गांव के कुलदीप प्रसाद की स्कूटी से अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। तब वह स्कूटी छोड़कर भाग गया था। गुप्त सूचना पर कुलदीप प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। थाने में पूछताछ कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.