महाराजगंज, फरवरी 1 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 14 में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम को एक व्यक्ति ने शराब का पैसा मांगने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुनीम अमित मद्धेशिया की नामजद तहरीर पर केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार वह नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 14 में स्थित त्रिलोकी गुप्ता की शराब की कम्पोजिट दुकान पर मुनीम का काम करता है। 21 जनवरी की रात करीब नौ बजे सोहास निवासी एक शख्स अपने तीन चार सहयोगियों के साथ चार पहिया वाहन से आया और हार्न बजाकर उसे बुलाया। शराब मंगाई। शराब का पांच सौ बीस रुपये मांगने पर कल-परसो देने की बात कहने लगा। उसने हिसाब किताब की लाचारी बताई तब भी वह नहीं माना और गाली देते हुए उसे बुरी तरह मारा पीटा। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.