शराब का पैसा मांगने पर देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़
गोरखपुर, मई 21 -- सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के समधिया चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर शराब का पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ओड़वलिया निवासी दुर्गेश यादव ने तहरीर में बताया कि वह समधिया स्थित देशी शराब की दुकान पर थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे चांदबारी गांव के कुछ लोग पहुंचे और तीन पाउच शराब लिए। आरोप है कि उन्होंने केवल एक पाउच का पैसा दिया। बाकी दो पाउच का पैसा मांगा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गांव से अन्य लोगों को बुला लिया और लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ तथा मारपीट शुरू कर दी। मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.