शराब का पैसा न देने पर मारपीट कर किया घायल
देवरिया, जून 29 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के हतवा गांव में एक युवक को शराब के लिए पैसा न देने पर आरोपी ने इस कदर मारा कि उसके पैर की हड्डी टूट गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।हतवा निवासी अयूब पुत्र यूनूस ताजिया बनवा रहा था। इसी बीच मुहल्ले के इजहार उसे अपने साथ बाइक से लेकर बाईपास पहुंच गया, जहां शराब पिलाने के लिए पैसे की मांग करने लगा। आरोप है कि इजहार के मना करने पर अयूब को इजहार मारने पीटने लगा। मारपीट के दौरान अयूब के पैर की हड्डी भी टूट गयी। युवक का इलाज देवरिया मेडिकल कालेज में चल रहा है। मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर इजहार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मारपीट का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.