आरा, मार्च 19 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबू बांध गांव से शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान स्व. राम अयोध्या राम के पुत्र कामाख्या राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक दिन पूर्व ही छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार हो गया था। इसमें उक्त आरोपी को चिह्नित करते हुए शराब के मामले में नामजद किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...