बांदा, मार्च 23 -- बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपकर देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग की है। आरोप है कि आबादी क्षेत्र और शारदा माता मंदिर के पास स्थित यह ठेका गांव में अशांति और अव्यवस्था का कारण बन रहा है।सरस्वती, पिंकी, मोना , आशा , रामदुलारी, सिया साहू आदि ने बताया कि यह शराब का ठेका कालिंजर बघेलाबारी मुख्य सड़क पर है। यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली बच्चियों और महिलाओं को शराबियों की अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। शराबी दुकानों और घरों के सामने बैठकर शराब पीते हैं। इसके अलावा वहीं उल्टी और पेशाब करते हैं। नशे में धुत लोग अक्सर वहीं लेटे रहते हैं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.