औरैया, जून 30 -- भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया को सौंपकर ग्राम पंचायत बिरुहूनी में सरकारी कॉलेज एवं स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित शराब के ठेके को हटाने तथा अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। भीम आर्मी के कानपुर मंडल अध्यक्ष आनंद अंबेडकर आजाद ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत बिरुहूनी के पूर्वा अदोत में सरकारी कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार से करीब 30 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका संचालित है। आरोप लगाया कि यहां प्रतिदिन शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- अंबेडकर पार्कों व प्रतिमाओं की सुरक्ष...