मथुरा, फरवरी 13 -- क्षेत्र के वृंदावन तिराहे से देशी शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को शराब के ठेके पर जमकर हंगामा काटा। गुरुवार दोपहर दो दर्जन से अधिक महिलाओं का समूह अचानक मांट कस्बा के वृंदावन तिराहे पर संचालित देशी शराब के ठेका पर पहुंच गया। उन्होंने यहां शराब का ठेका हटवाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि पूरे कस्बे की सीमा में ठेका नहीं होना चाहिए। आबादी क्षेत्र होने के कारण लोग आसानी से शराब खरीद कर पी लेते हैं। फिर घरों में जाकर मारपीट करते हैं। कई महिलाओं का कहना था कि उनके पतियों ने जमा पूंजी शराब में उड़ा दी, अब जमीन बेच बेच कर शराब पी रहे हैं। घरों में रोजमर्रा की चीजें भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने महिलाओं को समझा बुझा कर वापिस भेज दिया और उन्हें सलाह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.