शराब का खेप पहुंचाने जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, 44 लीटर शराब जब्त
समस्तीपुर, मई 14 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में देसी शराब का खेप लेकर जा रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ाये धंधेबाज की पहचान अंगार गांव वार्ड 2 निवासी विष्णुदेव साह का पुत्र भजन साह के रूप में की गयी है। तलाशी में उसके पास से पॉलीथिन में बंद 44 पैकेट देसी शराब बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विभूतिपुर के पटपारा उत्तर गांव से अंगारघाट गांव के ही दो से तीन धंधेबाजों को शराब की खेप पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। अंगारघाट एसएचओ हिमांशु कुमार ने बताया की पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में 3 धंधेबाज की पहचान की गयी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.