नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Varun Beverages news: पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी बॉटलर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने शराब यानी अल्कोहलिक और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) बेवरेज के बिजनेस में कदम रखने का ऐलान किया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसके बोर्ड ने 'KIVA स्पिरिट्स एंड कंपनी' नाम की एक पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बनाने को मंजूरी दी है। कंपनी ने अपनी प्रस्तावित नई सब्सिडियरी के लिए डियाजियो के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रथमेश मिश्रा को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि सब्सिडियरी को बनाने की मंजूरी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से मिल गई है। इस खबर के बीच मंगलवार को BSE पर वरुण बेवरेजेज के शेयर 2.58% की बढ़त के साथ 438 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।नए बेवरेज कैटेगरी में विस्तार क...