बगहा, मई 16 -- योगापट्टी। नवलपुर बाजार में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से 14 पीस एटपीएम शराब बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवलपुर बाजार निवासी शत्रुघ्न मुखिया के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...