हापुड़, मई 13 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस रोड पर सोमवार की रात को शराब कारोबारी और प्रोपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को हुए 36 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। इसको लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली मेरठ समेत उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी कुछ खास सफलता नहीं मिली है। इसके साथ ही सर्विलांस टीम भी इस वारदात का पर्दाफाश करने में लगी है。 यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हंगामाहत्या का विवरण ग्राम गालंद निवासी अतुल तोमर सोमवार की रात को वापस अपने घर लौट रहे थे। रिलायंस रोड पर जब वह पहुंचे तो गोली मार...