देवरिया, मई 13 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के चेरो रोड पर स्थित एक बार के समीप सोमवार देर रात दबंगई का मामला सामने आया है। एक शराब कारोबारी के बेटे पर दो युवकों की पिटाई करने और उनकी कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार को एक नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी दुर्गेश यादव पुत्र शम्भू यादव अपने मित्र शंकर यादव के साथ सोमवार देर रात एक परिचित को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार लग्जरी वाहन उनके बेहद करीब से गुजरा। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन नामजद तीनों युवक किसी तरह सड़क किनारे हटकर बाल-बाल बच गए। दुर्गेश ने वाहन चालक को पहचान लिया। दोस्त को स्टेशन छोड़ने के बाद वह शिकायत करने उसके घर प...