कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शराब कारोबारी के सात ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अबतक की जांच में 50 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा बिठूर, स्वरूपनगर, नोएडा, मुंबई, जयपुर समेत कई शहरों में संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। विदेश की एक शराब कंपनी के साथ पार्टरनिशप भी मिली है। माना जा रहा कि सर्वे को छापे में बदलने की तैयारी है। आयकर विभाग के 70 से ज्यादा अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को रनियां स्थित दो यूनिट, स्वरूपनगर-तिलकनगर, फजलगंज, शास्त्रीनगर और माल रोड स्थित कार्यालयों में भी एक साथ सर्वे शुरू किया था। सूत्रों ने बताया कि शराब कारोबारी की सभी कंपनियों का अच्छा कारोबार है और अच्छी कमाई भी है। इसके बाद भी कमाई दस्तावेजों पर कम दिखाई जा रही थी। 1500 सालाना...