संभल, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद रोड पर मंगलवार रात एक बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कोतवाली स्थित शराब कार्यालय से संबंधित बोलेरो कार मंगलवार रात मुरादाबाद की ओर से संभल लौट रही थी। बताया जा रहा है कि एसडीएम कोर्ट से कुछ दूरी पहले सामने सड़क पार कर रहे एक ट्रक को देखकर बोलेरो चालक ने वाहन रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- शराब कारोबारी की बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल हादसे में बोलेरो चालक नरेंद्र यादव निवासी सौंधन थाना कैलादेवी, गनर चंद्रपाल सिंह और कर्मचारी प्रदीप घा...