हापुड़, मई 17 -- हापुड़-पिलखुवा। शराब कारोबारी अतुल हतयाकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया। बदमाशों से पुलिस ने तीन तमंचे, आठ कारतूस और कार बरामद की है। एसपी केजी सिंह ने बताया कि पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम एचपीडीए पुलिस चौकी क्षेत्र में मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार फरार होने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली तीन बदमाशों के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने चार दिन पहले गांव गालंद में हुए अतुल तोमर हत्याकांड का खुलासा किया है。 यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी भाई समेत तीन ब...