बगहा, मई 7 -- नीरज कुमार बगहा। शराब कारोबारियों के खिलाफ बगहा पुलिस जिला में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि छह लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की गई है।प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि भैरोगंज थाना पुलिस ने दर्ज मामले में प्राथमिक अभियुक्त सत्यनारायण उरांव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बरवा सानी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।वहीं, सेमरा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर फरार अभियुक्त मुनीब उरांव को गिरफ्तार किया। प्रभारी एसपी ने कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.