गोपालगंज, मार्च 5 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को माड़ीपुर गांव में छापेमारी कर शराब कांड में फरार चल रहे दो आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें माड़ीपुर गांव के आकाश सिंह व अनुराग सिंह और कुंवर बथुआ गांव के त्रिभुवन कुमार सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार थे। वहीं त्रिभुवन कुमार सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। तीनों का फुलवरिया सीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...