जहानाबाद, जून 9 -- मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलेर भट्ठी निवासी शोभा देवी के विरुद्ध कलेर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत पूर्व से एक मामला दर्ज था। मामले में नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब कांड की फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजी गई जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...