शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
छपरा, जून 18 -- एकमा। स्थानीय थाना पुलिस ने शराब कांड के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी थाना क्षेत्र के नवतन बाजार में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नवतन बाजार चौक से नवतन गांव निवासी संजय चौधरी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को छपरा मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.