जमुई, मई 24 -- चंद्रमंडीह । निज संवाददाता चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 75/26 के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपित अंग्रेज यादव पिता- डहरु यादव चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ही गंगटी गांव का रहने वाला है।​पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्र्त्रिरया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व चंद्रमंडीह के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक संजीव कुमार और थाने के सशस्त्र पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शराब मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...