सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के जमला गांव में छापेमारी कर पूर्व के शराब कांड के फरार वारंटी राकेश दास को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फरार वारंटी राकेश दास को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के फरार वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...