नई दिल्ली, जुलाई 20 -- शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोम डिस्टिलरीज के शेयर BSE में 18 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 77.02 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन ने सोम डिस्टिलरीज पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता लगता है कि प्रशांत जैन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सोम डिस्टिलरीज के 25 लाख से ज्यादा शेयर या कंपनी में 1.22 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। प्रशांत जैन के पास सोम डिस्टिलरीज के 25.27 लाख शेयरचालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आखिर में प्रशांत जैन के पास सोम डिस्टिलरीज के 25.27 लाख शेयर या शराब कंपनी में 1.22 पर्सेंट हिस्सेदारी रही। यह बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्...