गोपालगंज, अप्रैल 17 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने खोरही गांव के पास समीप गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 354 बोतल शराब लदी स्कॉर्पियो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक हार्डवेयर की दुकान में घुस गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 354 पीस शराब बरामद हुई । गिरफ्तार तस्कर की रामनगर गांव का बृजेश यादव है। जबकि फरार तस्कर की पहचान रामनगर के ही सुशील यादव के रूप में की गई। शुक्रवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.