हाजीपुर, जून 19 -- राजापाकर, संवाद सूत्र बरांटी थाना क्षेत्र के कंसारा पोखर के पास से संध्या गस्ती में वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पीटीसी रंजीत कुमार ने बुलेट सवार एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं उसके पीछे बैठा एक युवक गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल एवं विदेशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजा कुमार उर्फ लाभांशु राज पिता मनजीत राय ग्राम पानापुर लंगा वार्ड नंबर 12 बताया। बाइक पर बैठे हुए व्यक्ति के द्वारा फेके गए ब्लू एवं उजाला रंग के प्लास्टिक बोड़े की तलाशी लिए गई तो उसके अंदर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ। भागने वाले व्यक्ति के बारे में युवक ने बताया कि वह मेरा दोस्त वकील कुमार ग्राम पकौली, थाना बिदुपुर है। संतोष वर्मा

ह...