औरंगाबाद, मार्च 14 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। इस पर करीब 480 लीटर शराब लदी हुई थी। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है जो राजस्थान के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान के उदयपुर जिला के कल्याणपुर थाना के ऋषभदेव निवासी नानालाल मीणा के 34 वर्षीय पुत्र मुकेश मीणा और इनंगल थाना के गुरेलपुर गांव के रहने वाले वंशीलाल चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र भरत चौधरी शामिल हैं। सदर प्रखंड के जम्होर थाना के महथू के कृष्णा यादव का 30 वर्षीय पुत्र बृजमोहन कुमार शामिल हैं। छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें उक्त तीनों के अलावा फेसर के रहने वाले उपेंद्र यादव का पुत्र लूटन यादव उर्फ पंकज यादव, रोहतास जिला के बिक्रमगंज के सुलेमान चौधरी का पुत्र मोहम्मद सुल...