आगरा, मई 18 -- सींगना स्थित शराब की दुकान से शराब और नगदी चुराने के आरोपित सेल्समैन अजय निवासी ग्राम चीत बाकलपुर को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित सींगना स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन था। उसने 12 जनवरी को शराब की दुकान से 71 हजार रुपये, एक शराब की पेटी और 10 क्वार्टर चुरा लिए थे। आरोपित की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह ने तर्क दिए कि घटना का स्वतंत्र गवाह नहीं है। बरामद माल की पहचान वादी से नहीं कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...