उन्नाव, अप्रैल 11 -- बांगरमऊ। ब्रम्हाकुमारीज माउंट आबू से आई एचडी एलसीडी टीवी वैन ने शनिवार को अभियान के अंतिम दिन क्षेत्र के करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों और गावों में मद्यपान एवं धूम्रपान आदि दुर्गुणों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने नशा का दुर्गुण छोड़ने का संकल्प लिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एचडी एलसीडी टीवी वैन के जरिए उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत नगर सहित मदार नगर, खैरुद्दीन पुर, फरीदपुर कट्टर व उमरिया भगवंत पुर आदि गांवों में नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीके सरला बहन और बीके पंकज ने लोगों से राजयोग द्वारा शराब, सिगरेट आदि छोड़कर बच्चों का समुचित पालन-पोषण करने और उन्हें शिक्षित और संस्कारित करने की अपील की। उन्होंन...