शामली, दिसम्बर 24 -- थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ी गांव में शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा हंगामा करने का विरोध करने पर एक महिला और उनके बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में घायल पीड़ित ने गांव के चार युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव श्यामगढी निवासी घायल सुनील शर्मा ने बताया कि गांव के कुछ युवक अक्सर शराब पीकर उनके घर के बाहर हंगामा करते हैं। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उनपर हमला बोल दिया। इस मारपीट में सुनील शर्मा और उनकी मां गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। मेडिकल जांच के बाद घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.