कार्यालय संवाददाता, मई 3 -- मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 में शनिवार शाम निजी विश्वविद्यालय में क्लर्क ने अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद, अलगाव और तीन दिन पहले बेटे को साथ ले जाने की घटना से युवक परेशान था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। नीरज निजी विवि में क्लर्क था। शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2018 से दोनों अलग रह रहे थे। पत्नी परतापुर में किसी के साथ रहने लगी, लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण नीरज मानसिक तनाव में भी था।पत्नी की तीन शादियों का किया जिक्र पुलिस को युवक के बैग से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.