हमीरपुर, मार्च 20 -- बिवांर। कस्बा बिवांर के बाजार मोहाल की कमला पत्नी कमतू प्रजापति ने थाना में तहरीर देकर बताया कि देवर डालचंद आए दिन शराब के नशा में अभद्रता कर हंगामा मचाता चला आ रहा है। रात को शराब के नशा में आकर अभद्रता करने लगा। पति के मना किए जाने पर मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी को लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। पति अपना बचाव कर भाग गया। देवर से परेशान महिला ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। उसके शराबी देवर की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...