शामली, जनवरी 21 -- क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में एक शराबी युवक ने अपनी चाची के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रजनी पत्नी सतवीर के अनुसार, उनका भतीजा रोजाना शराब पीता है और पड़ोसियों से गाली-गलौज करता रहता है। बुधवार को भी उसने जमकर शराब पी और चाची से विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवक ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे रजनी बुरी तरह घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई अमल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.