मेरठ, नवम्बर 27 -- परतापुर क्षेत्र की जीवनपुरी कॉलोनी में बुधवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक पार्षद के भतीजों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी ने एक किशोर का गुप्तांग में काट दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भूड़बराल भेजा। पार्षद के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दो दिन पहले उनके सबसे बड़े भाई का निधन हुआ था और बुधवार को तीजा था। शाम के समय मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज कर दी। घर के कुछ युवकों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी ने 12 वर्षीय बच्चे का गुप्तांग काट लिया, जिससे वह दर्द से चीखने लगा और लहूलुहान हो गया। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.