बस्ती, फरवरी 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक को उसके परिजनों ने भानपुर कस्बे में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बिजली के पोल से बांधकर रखा था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार भानपुर कस्बा निवासी राजेश गौड़ शराब के नशे में धुत था, इसी को लेकर परिजन नाराज हो गए। उसे घर के सामने लगे बिजली के पोल से बांध दिया। युवक खूद को छुड़ाने के लिए गुहार करता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। देखते-देखते वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही और बिना कोई कारवाई किए वापस लौट गई। स्थानीय लोगों के कहने पर उसके परिजनों ने रस्सी खोल दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.